13/11/2026

प्रकाशित तिथि : 13/11/2026
2

प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री अजय चौहान, मंडलायुक्त मुरादाबाद श्रीमती संगीता सिंह, जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव ने पांटून पुल सहित तिगरी गंगा मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

पांटून पुल का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने, घाटों पर डबल बैरिकेडिंग, नेट, चेतावनी बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि मेले को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, स्वच्छता एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं।