31/10/2026

Publish Date : 31/10/2026
3

जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में आगामी तिगरी गंगा मेला की तैयारियों को लेकर ग्राम तिगरी स्थित अंगूरी देवी धर्मशाला में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मेले से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

समीक्षा बैठक के उपरांत जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ तिगरी गंगा मेला स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं, ताकि मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।