10/11/2026

Publish Date : 10/11/2026
3

जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव ने आज तिगरी गंगा मेला स्थल पर बैठक के बाद निरीक्षण कर मेले की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित ले-आउट का अवलोकन किया तथा मौके पर चल रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले की सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में युद्धस्तर पर पूर्ण कराई जाएं, ताकि गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।