20/11/206
राजकीय गंगा मेला तिगरी-2026 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का शुभारंभ धनौरा विधायक श्री राजीव तरारा ने किया। प्रदर्शनी में प्रदेश के विकास की तस्वीर को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, जो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
उद्घाटन के अवसर पर उप निदेशक कृषि महेन्द्रपाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार तथा जिला सूचना अधिकारी मो0 दानिश सहित मेले में आए श्रद्धालुओं भी उपस्थित रहे। शुभारंभ के उपरांत विधायक श्री राजीव तरारा सहित उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उसमें प्रदर्शित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
विधायक श्री राजीव तरारा ने कहा कि यह प्रदर्शनी विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों का जीवंत चित्रण है। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने की अपील की।



