11/11/2026
Publish Date : 11/11/2026
जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने देर रात्रि तिगरी गंगा मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार मेले को श्रद्धा, अनुशासन एवं स्वच्छता का प्रतीक बनाने के साथ भव्य, स्वच्छ एवं सुंदर स्वरूप प्रदान करने के निर्देश दिए।
शेष घाटों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने, सभी सेक्टरों में फॉगिंग एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को नियमित भ्रमण कर व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।



