12/11/2026

Publish Date : 12/11/2026
7

कार्तिक पूर्णिमा गंगा तिगरी मेला-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री मुनिराज जी ने जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव के साथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान मेला स्थल, गंगा घाट, पार्किंग, रूट/डायवर्जन, पांटून पुल एवं कंट्रोल रूम सहित यातायात, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत घाटों पर गोताखोरों, नावों एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।