14/11/2026

Publish Date : 14/11/2026
1

आज तिगरी स्थित गंगा मेला स्थल पर मेला कोतवाली में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन श्री रमित शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद रेंज श्री अजय कुमार साहनी, जिला मजिस्ट्रेट डॉ. नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी श्रीमती गरिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया तथा संबंधित सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।